प्रतापगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्र शेखर जी के अति करीबी समाजवादियों में शुमार रहे सदर बाजार निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार पांडेय, लोकतंत्र सेनानी का हुआ आकस्मिक निधन । लोकतंत्र सेनानी के निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बता दे कि लोकतंत्र सेनानी रहे अनिल जी के पिता जी पूर्व विधायक विघा शंकर पाण्डेय और छोटे भाई आनन्द पाण्डेय, वकील परिषद के पूर्व अध्यक्ष है। पूर्व अध्यक्ष की धर्मपत्नी डा०प्रीति पाण्डेय प्राथमिक विद्यालय पिपरी खालसा बाबा बेलखरनाथ धाम में प्रधानाध्यापिका है।
शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष डा०विनोद त्रिपाठी के अनुसार लोकतंत्र सेनानी के निधन की घटना पर जिलाधिकारी अवस्थी जी और उप जिलाधिकारी सदर ने सेनानी के सदर बाजार आवास पर पहुँच कर श्रध्दांजलि अर्पित की। साथ ही जवानों ने बन्दूको से सलामी दी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार वालों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर अधिवक्ता बन्धुओं और नगरवासियों ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है।
