प्रतापगढः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में अस्मिता लीग 2026 महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा कल
March 06, 2026
प्रतापगढ। उपनिदेशक माय भारत समर बहादुर सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माय भारत एवं सपोर्ट आधारित आफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान आगामी 8 मार्च को पूर्वाह्न 10रू00 बजे साकेत महाविद्यालय प्रतापगढ़ अस्मिता लीग 2026 महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है इस अवसर पर कुल 9 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है जिसमें 100 मी 200 मी 400 मी दौड़ का आयोजन होगा इसमें 13 वर्ष से कम 13 से 18 वर्ष एवं 18वर्ष से ऊपर की बालिकाएं भाग ले सकती हैं प्रत्येक इवेंट में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेल खेल के माध्यम से सशक्त बनाना तथा उन्हें प्रतिस्पर्धा मंच प्रदान करना है उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी इसका उद्देश्य देश में महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाना और कई नई प्रतियोगिताओं की पहचान कराना है प्रतियोगिता को सफल बनाने में तकनीकी अधिकारी स्वयं सेवको की तैनाती की गई है उपरोक्त के संबंध में आज माय भारत कार्यालय प्रतापगढ़ में उपनिदेशक समर बहादुर सिंह ने अध्यक्षता एवं बैठक हुई जिसमें प्रसिद्ध समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य पूर्व सहायक निदेशक सूचना आरबी सिंह साकेत महाविद्यालय की उप प्रधानाचार्य डा0 अनीता पांडेय खेलो इंडिया कोच आशुतोष कुमार सिंह व संबंधित उपस्थित रहे।
