लखनऊ: हास्य कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया
March 30, 2026
आलमबाग। आलमबाग के सिंगार नगर में नील वर्णनम् संस्थान की ओर से रविवार रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से आये कवियों का संस्थान के अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हास्य कलाकार कानपुर वाले अन्नू अवस्थी आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा विभिन्न प्रांतों से पधारे प्रख्यात कवियों में सर्वेश अस्थाना, डॉ० गजेंद्र सोलंकी, डॉ० सुरेश अवस्थी, विकास बौखल, स्वयं श्रीवास्तव, अखिलेश द्विवेदी, प्रख्यात मिश्रा सहित अन्य कवियों ने अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इस अवसर पर आयोजित इस कवि सम्मेलन में महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, नम्रता पाठक, सदस्य विधान परिषद अवनीश सिंह पटेल, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, लखनऊ व्यापार मंडल के रामकुमार वर्मा आदि तमाम गणमान्य उपस्थित रहे ।
.jpg)