Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: छोहरिया माता मंदिर में गरीब कन्याओं का 26 वा सामूहिक विवाह सम्पन्न


लखनऊ। चिनहट में मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 वां निर्धन बेटियों का सर्वजातीय विवाह छोहरिया माता मंदिर चिनहट में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सोनौली रामकृष्ण मंदिर के महंत अपने सभी सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे साथ ही बीकेटी के जन प्रिय विधायक योगेश शुक्ला सहित समाजसेवी प्रदीप सिंह बबलू, प्रधान उत्तर धौना संदीप सिंह रिंकू, भाजपा नेता राजेश रावत , अरविंद यादव, सहित बहुत से समाजसेवी और माता जी के भक्त उपस्थित रहे।मंदिर परिसर में भक्ति भजन, झांकी और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया भारी संख्या में भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया 28 मार्च दिन शनिवार को रात 8 बजे  वैवाहिक समारोह में जयमाल एवं अतिथियों का आशीर्वाद नव विवाहित जोड़ों को प्राप्त  हुआ।सभी भक्तों ,दानदाताओं, एवं मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ ट्रस्ट की तरफ से उपहार स्वरूप विभिन्न वस्तुएं दे कर महंत लल्ला बाबा कन्याओं की विदाई किया 

इस आयोजन में मंच का संचालन मंदिर के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र पांडेय शैलू, विनोद यादव बाबा, आदि बहुत सारे भक्त मां के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कार्यक्रम को जनहित में शानदार बनाया।इस बड़े आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन का बहुत ही सहयोग रहा। मंदिर के संरक्षक शैलेंद्र पांडे शैलू ने सभी का आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |