Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः कोयम्बटूर में आयोजित जीकेडीसी गो-कार्ट डिजाइन चैलेंज में जीसीआरजी इंस्टीटूशंस के छात्रों ने रचा इतिहास


लखनऊ। मंगलवार को यू पी प्रेस क्लब मे जीसीआरजी मेमोरियल ट्रस्ट् ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।  जीसीआरजी मेमोरियल ट्रस्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित 13वीं राष्ट्रीय स्तरीय जीकेडीसी गो-कार्ट डिजाइन चैलेंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान एवं उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

ज्ञात हो यह प्रतियोगिता 20 फरवरी से 24 फरवरी तक कोयम्बटूर, तमिलनाडु में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस उपलब्धि के संबंध में संस्थान के प्रतिनिधियों ने मीडिया कर्मियों को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विवेक श्रीवास्तव (मार्केटिंग हेड), दीपक (एचओडी), डॉ. अभिषेक कुमार (डीडी), डॉ. राजेश सिंह (डीन, जीसीआरजी ग्रुप), पंकज (फैकल्टी, ईसी) तथा अभिषेक जायसवाल मौजूद रहे।

संस्थान के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को तकनीकी कौशल विकसित करने और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |