Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजारः घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशंभर पट्टी गांव निवासी किरसन रैदास उम्र लगभग 45 वर्ष की बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दोपहर बाद घर से पैदल सत्थिन चैराहे की ओर जा रहे थे। पारा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  शुकुल बाजार पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दियज्ञं मृतक के बड़े भाई छोटेलाल ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वह सीएचसी  शुकुल बाजार पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किरसन को रेफर कर दिया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध मे थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |