Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सस्पेक्ट डाटा सत्यापन की अंतिम तिथि 10 मार्च! शिक्षण संस्थानों को अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश


अमेठी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना (कक्षा 11-12 को छोड़कर) से संबंधित छात्र-छात्राओं का सस्पेक्ट डाटा सत्यापन हेतु उनके लॉगिन पर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार उक्त सस्पेक्ट डाटा का सत्यापन, अग्रसारण अथवा निरस्तीकरण 10 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से किया जाना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि सस्पेक्ट डाटा से संबंधित आवश्यक अभिलेख निर्धारित समयावधि के भीतर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि समय से डाटा का सत्यापन किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा तक संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं, तो सस्पेक्ट डाटा को अनिवार्य रूप से निरस्त करना पड़ेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित शिक्षण संस्थान की होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |