- राजा भइया विकास की गाथा लिखते है- विनोद सरोज
- राजाभइया वट बृक्ष है, जो पेड़ आपको छाया दे रहा है उसको खाद पानी देने का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं का है-डॉ ओझा
प्रतापगढ़। बिहार ब्लॉक के सभागार में क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुशीला सरोज की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई, बैठक में विभिन्न विभागों के विकास योजनाओं पर विभाग प्रमुखों ने प्रमुखता से प्रकाश डाला कृषि विभाग से उपेंद्र श्रीवास्तव, पशुपालन से डॉ साधना त्रिपाठी, बालविकास परियोजना से माया देवी, बेषिकशिक्षा से वेनाम हरि त्रिपाठी, व रमेश सिंह, स्वास्थ्य विभाग से रोहित सिंह ने अपने विभाग का प्रतिनिधित्व किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा सभी प्रधानो व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का माला पहनाकर व अंगवस्त्रम एवं ब्रीफ केश उपहार स्वरूप देंकर सम्मानित किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मेंएम एल सी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल भैया’ उपस्थित रहे। उन्होंने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का चैमुखी विकास ही राजा भइया का मुख्य उद्देश्य है।राजा भइया विकास व सम्मान में भरोसा करते है, जाति पाति में नही गोपालजी ने कहा कि ऐसा कोई ग्राम सभा नहीं है जहां पिछले 1996 से आज तक जिला पंचायत , क्षेत्र पंचायत, विधायक या एमएलसी निधि से विकास कार्य न हुए हों। साथ ही उन्होंने कई सड़कपरियोजनाओ के संचालित होने की बात कही, गोपाल जी ने प्रमुख को छोडकर किसी भी महिला जनप्रतिनिधियों के उपस्थित न होने पर खूब चुटकी लेते हुए कहा कि यह तो महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है।जिस पर पूरा सदन हँसी से गूँज उठा।
इस अवसर पर बाबागंज विधायक व प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि हमसबके परिवार के मुखिया राजा भइया विकास की गाथा लिखते है , प्रत्येक क्षेत्र पंचायत को हर वर्ष विकास कार्यों के लिए बजट दिया जाता है, जो हमारे मुखियाराजाभैयाकीसंकल्पनाओ का परिणाम है।रास्ट्रीय महासचिव डॉ कैलाश नाथ ओझा ने कहा कि कुंडा और बाबागंजविधानसभा क्षेत्रमें जनप्रतिनिधियों को जो सम्मान मिलता है, वह प्रदेश में कहीं और नहीं मिलता।राजा भइया द्वारा जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।डॉ ओझा ने कहा कि हमारे राजा भैया वट बृक्ष बन गए है,इसलिये जो पेड़ आपको छाया दे रहा है उसको खाद पानी देने का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं का है।इसलिए वट वृक्ष को हराभरा रखना हम सब का दायित्व है।बैठक मेंप्रभारी बीडियो ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए जीबी जी ,राम जी राम जी और क्षेत्र पंचायत के लिए करोड़ो रुपये के बजट के प्रस्ताव से आगामी कार्यो को कराये जाने की बात कही। जिसका प्रस्ताव आज पारित हुआ है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, पूर्व प्रमुख प्रफुल्ल सिंह, अनुभव यादव, प्रमुख प्रतिनिधि रामचन्द्र सरोज, प्रधान संघ अध्यक्षपिन्टू सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष सुग्गा तिवारी विक्कू सिंह रामकैलाश सरोज जिला पंचायत,प्रधान बृजेश सिंह,गया पाल सिंह कछवाह, राम सिंह , नीलमणि सिंह, संजय श्रीवास्तव हरिश्चंद्र पटेल ,सुशील सिंह प्रधान राकेश पाण्डेय, लालमणि मिश्रा, सजंय सिंह फौजी, छीर सागर तिवारी, अनिल शुक्ला,संजीव सिंह, स्वतंत्र सिंह,प्रभात,अध्य्क्ष प्रदीप शुक्ला, सुनील कुमार आदित्य मिश्रा सत्येंद्र बहादुर सिंह ज्ञानचंद फौजी , अनिल शुक्ला,संजीव सिंह, स्वतंत्र सिंह,प्रभात,अध्य्क्ष प्रदीप शुक्ला, प्रधान राकेश पांडेय लालमणि मिश्रा ,सुनील कुमार आदित्य मिश्रा सत्येंद्र बहादुर सिंह ज्ञानचंद फौजी , रामसूरत यादव पिंटू दुबे बबलू सिंह सुशील सिंह नितेश यादव क्षेत्र पंचायत सदस्यों में कमल सिंह आनंद सिंह, जनप्रतिनिधि जनसत्ता दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, अन्य विभागो के प्रतिनिधियों के अनुपस्थिति रहने पर प्रधान संघ अध्यक्ष पिन्टू सिंह ने जहां निंदा प्रस्ताव पारित किऐ जाने की पुरजोर ढंग से मांग किया वही वही कुछ प्रधानो ने मुख्यमंत्री वप्रधान मंत्री आवास की खामियो को भो सदन पटल पर रखा। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी ओम प्रकाश सरोज ने किया और विकास योजनाओं को सदन के समक्ष बिस्तार से प्रस्तुत किया।आभार प्रमुख प्रतिनिधि रामचंद्र सरोज ने व्यक्त किया। इसी क्रम में बाबागंज में भी आयोजित क्षेत्र पंचायत बेठक में करोड़ों के बजट प्रस्ताव पर मुहर लगीमुख्य अतिथि गोपाल जी ने सदन को बताया कि मुरैनी से राय काशीपुर मार्ग के बीच बकुलाही नदी पर 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से पुल निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है,बैठक को संबोधित करते हुए बाबागंज विधायक विनोद सरोज नेबताया कि हीरागंज रजबहा का निर्माण 24 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया जाएगा। उन्होंने सिंचाई विभाग से सड़क निर्माण में आने वाले कुलाबों की गणना शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक की अध्यक्षता प्रमुख क्षेत्र पंचायत मालती देवी ने की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर यादव, डॉ. के.एन. ओझा, प्रमुख प्रतिनिधि रामयश सरोज, प्रधान संघ अध्यक्ष ओमानंद द्विवेदी, राम आसरे पांडे, रोहित सिंह, बबलू पांडे, कुंवर मोहित सिंह, बब्बू शुक्ला, विनोद यादव, सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह द्वारा किया गया।
