Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सम्राट चौधरी ने चाणक्य और अशोक से की नीतीश कुमार की तुलना, जमकर की तारीफ


बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मंगलवार को जहानाबाद जिले में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार तुलना चाणक्य और अशोक से कर डाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगे भी नीतीश कुमार के ही मार्गदर्शन में बिहार सरकार चलती रहेगी। बता दें कि बीते दिनों नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया था और उन्हें राज्यसभा चुनाव में जीत भी मिल गई है। ऐसे में नीतीश कुमार जल्द ही बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं और राज्यसभा में नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

सम्राट चौधरी ने मंच से कहा, "बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने 1.81 करोड़ बहनों के खाते में 10-10 हजार रुपये देने का काम किया। आगे भी जो महिलाएं छूट गई हैं मैं उनको आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगले एक महीने में लगभग 18 लाख बहनों को और चिह्नित किया गया है, उनके खाते में भी 10-10 हजार रुपये की अगली किश्त नीतीश कुमार की सरकार देने जा रही है। नीतीश कुमार ने बिहार में विकास के सपने को साकार किया। पांच साल में उद्योग का जाल बिछाना है। बिहार के बाहर जाने वाले मजदूरों को चिह्नित करके उन्हें बिहार में ही रोजगार देने का काम एनडीए की सरकार करेगी। नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास किया, मोदी जी और नीतीश जी ने मिलकर डबल इंजन की सरकार बनाई और बिहार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।"

सम्राट चौधरी ने आगे नीतीश कुमार की तुलना सम्राट अशोक और चाणक्य से करते हुए कहा, "मगध में जिस तरह से चाणक्य को याद किया गया, जरासंध को याद किया जाता है, सम्राट अशोक को याद किया जाता, इतिहास के पन्ने में जब-जब मगध की चर्चा होगी, बिहार की चर्चा होगी तो नीतीश कुमार की चर्चा सर्वप्रथम की जाएगी।" सम्राट चौधरी ने कहा, "साथियों मैं जरूर कहूंगा आज भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है और बिहार के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आगे भी नीतीश कुमार के ही मार्गदर्शन में बिहार सरकार चलती रहेगी।"

दरअसल, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की मौजूदगी में जहानाबाद जिले में ₹182 करोड़ की 73 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹70 करोड़ की 88 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जलापूर्ति और अन्य जनकल्याणकारी क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही नगर परिषद् क्षेत्र, जहानाबाद में "सिलाई प्रशिक्षण-सह-वस्त्र उत्पादन केन्द्र" (जीविका) का उद्घाटन किया गया। वहीं जीविका दीदियों के साथ संवाद कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में चर्चा की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |