Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली विधानसभा, मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप


दिल्ली सरकार का आज बजट पेश होने वाला है लेकिन उससे पहले ही बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली विधानसभा, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

सुबह 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल आया और 7:28 बजे विधानसभा को ईमेल आया। ईमेल में LG तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, फॉरेन मिनिस्टर जयशंकर और साथ में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी नाम है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मी विधानसभा स्पीकर के रूम में जांच करने के लिए पहुंचे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को भी धमकी से भरा ईमेल आया था।दिल्ली असेंबली में बम की धमकी वाले मेल के बाद स्निफर डॉग स्क्वाड वहां पहुंचा और जांच शुरू की।बम की धमकी वाला मेल मिलने पर भाजपा विधायक अनिल गोयल ने कहा, "यह एक धोखा था। सब कुछ सुरक्षित है, हम मीटिंग के लिए जा रहे हैं।"

धमकियों के बावजूद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा में बजट पेश किया। इस बार दिल्ली का बजट तकरीबन 1 लाख 10 हजार करोड़ का है। रेखा गुप्ता ने दूसरी बार दिल्ली का बजट पेश किया है। बजट पेश करने के दौरान कई बड़े ऐलान किए गए हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च के लिए PWD को 5921 करोड़, शहरी विकास के लिए 7887 करोड़, युमनापार के लिए 300 करोड़, झुग्गी के विकास लिए 800 करोड़, ग्रामीण विकास के लिए 787 करोड़, डेवलपमेन्ट डिपार्टमेंट के लिए 914 करोड़ का आवंटन किया गया है।

चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 475 करोड़ का बजट रखा गया है। दिल्ली में वाटर लॉगिंग के समाधान के लिए नया ड्रेनेज मास्टर प्लान लाया गया है। 610 करोड़ का बजट वाटर लॉगिंग से निपटारा पाने के लिए इरिगेशन डिपार्टमेंट को दिया गया। इसके अलावा 50 करोड़ की लागत से फ्लड प्रोटेक्शन वाल बनाने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को 12746 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |