कन्नौजः वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
March 01, 2026
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्ग दर्शन, क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयन्ती प्रसाद गंगवार थाना सौरिख जनपद कन्नौज के कुशल नेतृत्व में थाना सौरिख पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण कल्लू उर्फ विनय पुत्र गुलाब राठौर सुघरलाल पुत्र प्रभूदयाल निवासी गण ग्राम अल्हादादपुर थाना सौरिख को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।
