Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई


असम की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर हो गया है. नागांव लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में बोरदोलोई ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने नागांव लोकसभा सांसद प्रद्योत बोरदोलोई के बीजेपी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है. CM हिमंता ने कहा, 'नागांव से सांसद प्रद्योत बोरदोलोई बीजेपी में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस के साथ उनका इतिहास 1975 से चला आ रहा है. उनका बीजेपी में आना पार्टी को मजबूत करेगा. हम सभी उनका पार्टी में स्वागत करते हैं.'

CM हिमंता ने कहा, 'असम प्रदेश बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व को सिफारिश करेगी कि वे विधानसभा चुनाव लड़ें. किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान के साथ अगर कांग्रेस में रहने का कोई कारण नहीं बचा हो तो वहां रहने का कोई मतलब नहीं है. हमारा लक्ष्य और अधिक कांग्रेस नेताओं को पार्टी में लाना है.'

प्रद्युत बोरदोलोई ने कल ही कांग्रेस से अपने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक लाइन का इस्तीफा पत्र भेजा था. आज महज 24 घंटे बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए. सूत्रों के मुताबिक, उनकी जॉइनिंग में असम बीजेपी की पूरी टीम सक्रिय थी.

असम कांग्रेस में एक के बाद एक बड़े नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला जारी है. पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नवज्योति तालुकदार ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. नवज्योति तालुकदार ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं आज असम जाकर बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा. हमारे सांसद प्रद्युत बोरदोलोई आज बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. हमारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से बात हो चुकी है.'

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि प्रद्युत बोरदोलोई के बीजेपी जॉइन करने के बाद कई और कांग्रेस नेता भी पार्टी छोड़ सकते हैं. नवज्योति तालुकदार असम कांग्रेस के लंबे समय से वरिष्ठ नेता रहे हैं. उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी काम किया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |