Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से दो लोग जिंदा जले


तेलंगाना के मंचेरियाल जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां इलेक्ट्रिक शॉक लगने की वजह से दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक एक पेट्रोल पंप के पास मौजूद थे। इस दौरान यहां एक लोहे का खंभा बिजली की मेन लाइन की तार से टकरा गए। लोहे के खंभे से सटने की वजह से इलेक्ट्रिक शॉक लग गया और दोनों युवक मौके पर ही जल गए। आग में जलने की वजह से युवकों की मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, मंचेरियाल जिले में बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। पूरी घटना मंचेरियाल जिले के डंडेपल्ली इलाके की बताई जा रही है। यहां मुंचरम और मदारीपेट गांवों में ये दुखद घटना हुई है, जिसमें इलेक्ट्रिक शॉक लगने से दो युवक बुरी तरह से झुलस गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मदारीपेट में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास इलेक्ट्रिक शॉक लगने से दो युवकों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान उसी गांव के सल्ला लक्ष्मीनारायण और वेल्नुरु गांव के नागराजू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब लोहे का खंभा बिजली की मेन लाइन से टकरा गया और दोनों को इलेक्ट्रिक शॉक लग गया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवकों को इलेक्ट्रिक शॉक लगने के बाद जलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो इतना भयावह है कि इसे दिखाया नहीं जा सकता। दोनों युवकों के एक साथ इलेक्ट्रिक शॉक की वजह से जल जाने के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं स्थानीय लोग भी इस घटना के बाद से हैरान हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |