Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रूद्रपुर: देव होम्स दुर्गा मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण, कॉलोनीवासियों को मिली सौगात


रुद्रपुर। वार्ड नंबर 16 स्थित देव होम्स फेस-7 में दुर्गा मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण विधायक शिव अरोरा द्वारा किया गया। यह कार्य विधायक निधि से स्वीकृत किया गया था, जिसे पूर्ण कर कॉलोनीवासियों को समर्पित कर दिया गया इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि वार्ड नंबर 16 नगर निगम रुद्रपुर के सबसे बड़े वार्डों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए यहां करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बिगवाड़ा-दक्ष रोड, जो इस वार्ड की लाइफलाइन मानी जाती है, को भी राज्य योजना के तहत बनवाया गया है। पूर्व में इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं, लेकिन सड़क निर्माण के बाद लोगों को काफी राहत मिली है।विधायक ने कहा कि इसके अलावा भी क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में सड़क निर्माण और सौंदर्यकरण के कई कार्य कराए गए हैं। देव होम्स दुर्गा मंदिर के सौंदर्यकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस दौरान अजीत सिंह, केपी राठी, सुधीर चैधरी, एसपी यादव, हरीश मिश्रा, कुबेर चंद्र, जगदीश टम्टा, अमित मिश्रा, विपिन गुप्ता, बालकिशन यादव, प्रिंस यादव, जयंत चैधरी, कृष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |