Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेरिका में बड़ा बदलाव! डोनाल्ड ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा फ्लोरिडा के पाम बीच हवाई अड्डे का नाम


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे और बिजनेसमैन, एरिक ट्रंप ने का कहना है कि पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर "प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट" किया जा रहा है। CBS News की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने वाले बिल पर हस्ताक्षर किए हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में, एरिक ट्रंप ने कहा, "पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब आधिकारिक तौर पर...'प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट' है! इसे सच करने में छोटी सी भूमिका निभाने पर गर्व है। स्टेट रिप्रेजेंटेटिव फ्लोरिडा हाउस डिस्ट्रिक्ट 94 की मेग वेनबर्गर, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस, फ्लोरिडा के अटॉर्नी जनरल जेम्स उथमीयर, और फ्लोरिडा हाउस में भारी बहुमत का बहुत-बहुत धन्यवाद!"

एयरपोर्ट का नया नाम, प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक जुलाई से लागू हो जाएगा। हालांकि, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एक बयान में कहा कि वो नामों में बदलाव को मंजूरी नहीं देते हैं, और यह मुद्दा स्थानीय स्तर का है। हालांकि, FAA को कुछ प्रशासनिक काम पूरे करने होते हैं, जिसमें नेविगेशनल चार्ट और डेटाबेस को अपडेट करना शामिल है।

ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि ट्रेडमार्क आवेदन फ्लोरिडा बिल के कारण दायर किया गया था। हालांकि, ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि परिवार इससे कोई मुनाफा नहीं कमाना चाहता है, जैसा कि News ने रिपोर्ट किया है। फरवरी के एक बयान में कंपनी ने कहा था, "यह स्पष्ट कर दें कि राष्ट्रपति और उनके परिवार को एयरपोर्ट के प्रस्तावित नाम परिवर्तन से किसी भी तरह की रॉयल्टी, लाइसेंसिंग शुल्क, या कोई भी वित्तीय लाभ प्राप्त नहीं होगा।"

डेमोक्रेटिक नेता फेंट्रिस ड्रिस्केल ने एयरपोर्ट का नाम बदले जाने के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इससे टैक्सपेयर्स पर 50 लाख डॉलर का बोझ पड़ेगा। फेंट्रिस ने कहा कि फ्लोरिडा में कामकाजी परिवारों और बुजुर्गों के लिए जीवन लगातार महंगा होता जा रहा है। रिपब्लिकन नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम पर एयरपोर्ट का नाम बदलने के लिए टैक्स के 50 लाख डॉलर खर्च करने को प्राथमिकता दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |