Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हिप्पोपोटामस के हमले में ट्रेनी वेटरनरी ऑफिसर की मौत


कर्नाटकर के शिवमोग्गा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के त्यावारेकोप्पा लायन एंड टाइगर सफारी में एक दरियाई घोड़े के हमले में ट्रेनी वेटरनरी ऑफिसर गंभीर रूप से घायल हो गई। दरियाई घोड़े के हमले में घायल होने के बाद, प्रशिक्षण ले रही 27 वर्षीय पशु चिकित्सा अधिकारी की मौत हो गई है। इस घटना ने लोगों को डरा कर रख दिया है।

बेंगलुरु की रहने वाली डॉ. समीक्षा रेड्डी को हाल ही में सफारी में ट्रेनी वेटरनरी ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया था। उन्हें बीमार पड़े दो 'सन कोन्योर' पक्षियों की सेहत पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गुरुवार (19 मार्च, 2026) की रात करीब 10:30 बजे वह वेटरनरी अस्पताल में मौजूद थीं। बाद में, उन्होंने एक गर्भवती दरियाई घोड़े (Hippopotamus) के शरीर का तापमान जांचने का फैसला किया। जब वह 'नॉन-इनवेसिव इंफ़्रारेड थर्मोग्राफ़ी' की मदद से तापमान जांच रही थीं, तभी जानवर ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी डॉ समीक्षा को सफारी के कर्मचारियों ने शिवमोग्गा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उन्हें गहरे घाव लगे थे, बहुत ज़्यादा खून बह गया था और उनके लिवर को भी नुकसान पहुंचा था, जिसके कारण उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया। आज सुबह करीब 6:30 बजे चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, डॉ समीक्षा एक पशु चिकित्सा अधिकारी के तौर पर प्रशिक्षण ले रही थीं, और उनके प्रशिक्षण की अवधि 45 दिन और बाकी थी। वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने पशु चिकित्सा अधिकारी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा है कि वे इस घटना की जांच के लिए अधिकारियों की एक टीम गठित करें और एक रिपोर्ट दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |