Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठी: डीएम व एसपी की अपील!अफवाहों पर ध्यान न दें, पेट्रोल-डीजल व एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता


अमेठी। जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आम जनता को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने देते हुए सर्वसाधारण को अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसके साथ ही जिले की सभी गैस एजेंसियों पर एलपीजी गैस सिलेंडर भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं और नियमित रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन द्वारा ईंधन और गैस की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में आम जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े। इस संबंध में जिलाधिकारी संजय चौहान एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कुछ असामाजिक एवं अराजक तत्वों द्वारा भ्रामक सूचनाएं फैलाकर अनावश्यक भय का माहौल बनाने का प्रयास किया जा सकता है, इसलिए नागरिक ऐसे भ्रामक संदेशों से सावधान रहें। उन्होंने यह भी कहा कि लोग अनावश्यक रूप से पेट्रोल, डीजल या गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें। ऐसा करने से अन्य उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन पर विश्वास रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना मिलने पर उसकी सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे आगे प्रसारित न करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |