Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुरः कादीपुर पुलिस ने की दो बड़ी कार्रवाई! एक पाक्सो एक्ट में वांछित तो दूसरा तंमचा चलाकर घायल करने वाला गिरफ्तार


कादीपुर/सुलतानपुर। जनपद के थाना कादीपुर पुलिस पुलिस ने दो बिभिन्न मामलो मे दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भे दिया है। पुलिस ने जहां एक पाक्सो एक्ट में वांछित को गिरफ्तार किया है वही महज 48 घण्टे के भीतर तंमचा चलाकर घायल करने वाला दबोच कर यह साबित कर दिया है कि पुलिस के काफी लंबे होते है। विवरण के अनुसार पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में वांछित/संदिग्ध अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त दीपक सिंह उर्फ दीपू सिंह को गोपालपुर मोड से हिरासत में लिया गया । 

  48 घण्टे के भीतर तंमचा चलाकर घायल करने वाले को गिरफ्तार कर लूटी वाहवाही

प्र0नि0 श्याम सुन्दर ने बताया कि  उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 017/2023  धारा 363/366/376 बीएनएस  व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर पूर्व से पंजीकृत है । गौरतलब हो कि  पीडित की तहरीरी सूचना पर बताया गया कि दिनांक 11/01/2023  को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा वादिनी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाना व उसके साथ गलत काम किया गया है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय द्वारा जाँचकर दिनांक 14.01.2023 को अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरु की गयी। पुलिस द्वारा दिनांक 21.01.2023 को अपह्रता को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया था। उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त वांछित था। अभियुक्त दीपक उर्फ दीपू सिंह पुत्र राम अवतार की गिरफ्तारी शेष थी। जिसकी गिरफ्तारी हो चुकी है।  वही दूसरी तरफ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त मन्दीप तिवारी  उर्फ गणेश प्रभारकर तिवारी  को कटघरा भीमलपुर मोड से पुलिस हिरासत में लिया गया उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 89/26 धारा 109/351(3) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 3ध्25ध्5ध्27 आयुध अधिनियम थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर पूर्व से पंजीकृत है । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |