Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गांजा और बीड़ी लेकर कैदी से मिलने जेल पहुंची युवती! सुरक्षाकर्मियों ने ली तलाशी तो उड़े होश


कर्नाटक के बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर नशीले पदार्थ और सिम कार्ड पहुंचाने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन और औद्योगिक सुरक्षा बल की सतर्कता के कारण एक 27 वर्षीय युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। घटना 26 मार्च की शाम की है।

आरोपी युवती, जिसकी पहचान रितिका राय (27) के रूप में हुई है, जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी फरां खान से मिलने के लिए आई थी। युवती ने पास लिया था और शाम 4.30 बजे, जो मिलने का समय होता है, उस दौरान वह जेल में दाखिल हुई।

जेल के मुख्य द्वार के पास रितिका की हरकतें संदिग्ध पाए जाने पर वहां तैनात औद्योगिक सुरक्षा बल (ISF) के जवानों को शक हुआ। इसके बाद महिला सुरक्षाकर्मियों को उसकी गहन तलाशी लेने के निर्देश दिए गए।जेल कर्मचारियों ने सामान बरामद करने के बाद रितिका राय को तुरंत हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही परप्पना अग्रहारा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रितिका राय के खिलाफ नशीले पदार्थ और जेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक अन्य खबर में, बेंगलुरु की यातायात पुलिस में भ्रष्टाचार और नियम उल्लंघन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विभाग ने तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर अपनी ड्यूटी के दौरान वर्दी पर लगे बॉडी-वर्न कैमरे को जानबूझकर बंद रखने और वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |