Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: रेलवे स्टेशन पर छूटा बैग वापस पाकर युवक के चेहरे पर लौटी मुस्कान


पीलीभीत। यात्रा के दौरान लापरवाही में रेलवे स्टेशन पर छूट गया एक बैग, लेकिन समय रहते सक्रिय पुलिस की तत्परता से वह सुरक्षित उसके मालिक तक पहुंच गया। इस सराहनीय कार्य से जहां युवक के चेहरे पर खुशी लौट आई, वहीं पुलिस की कार्यशैली की भी प्रशंसा हो रही है।

घटना रेलवे स्टेशन  की है, जहां एक युवक यात्रा के दौरान अपना बैग प्लेटफॉर्म पर ही भूल गया। बैग में सोने के झुमके सहित कपड़े रखे थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 70,000 रुपये बताई जा रही है। बैग खोने का एहसास होते ही युवक के होश उड़ गए और उसने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी  को दी।सूचना मिलते ही जीआरपी  की टीम हरकत में आई और रेलवे स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों की सतर्कता और मेहनत के चलते कुछ ही समय में बैग बरामद कर लिया गया। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद बैग को उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया गया।अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस पाकर युवक के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उसने जीआरपी टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी और तत्परता की सराहना की।इस सराहनीय कार्य से पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि सामने आई है और आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |