Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने महिला सफाई मित्रों को किया सम्मानित


मिर्जापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत ष्नारी लीड्स स्वच्छताष् पहल के तहत नगर की साफ सफाई में विशेष योगदान देने वाली महिला सफाई मित्रों को नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी द्वारा सम्मानित किया गया।बता दे आठ मार्च से चैदह मार्च तक चलने वाले इस ष्नारी लीड्स स्वच्छताष् पहल के तहत महिला सफाई मित्रों के नेतृत्व और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा,महिला मित्र सुरक्षा के अंतर्गत महिला सफाई मित्रों का चिकित्सीय जांच किया जाएगा,इसके साथ ही महिलाओं के नेतृत्व में सफाई को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।आज इसी अभियान के अंतर्गत शहर की सफाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला सफाई मित्रों को नपाध्यक्ष ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है कि पूरे नगर की सफाई में महिला सफाई मित्रों का विशेष योगदान रहता है,उनके कठिन परिश्रम के कारण हमारे आस पास सफाई रहती है। ये महिला सफाई मित्र नारी सशक्तिकरण की उदाहरण है और अन्य महिलाओं के लिए भी समाज में प्रेरणा स्त्रोत है। आज इन सभी महिला सफाई मित्रों को सम्मानित करने का काम किया गया है। इसके साथ ही शिविर लगाकर इनकी चिकित्सीय जांच भी कराई जा रही है।उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही इसके नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जायेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नीलम प्रभात सदस्य उत्तर प्रदेश महिला आयोग एवं नगर अध्यक्ष डॉली अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |