Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

यह सिर्फ दफ्तर खाली कराने का मामला नहीं है, बल्कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है-इमरान मसूद


कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने vidhankesari.com को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें 24 अकबर रोड स्थित दफ्तर खाली करने का नोटिस मिला है और 28 मार्च से पहले इसे खाली करने को कहा गया है. इमरान मसूद ने कहा कि यह सिर्फ दफ्तर खाली कराने का मामला नहीं है, बल्कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने साफ कहा कि वे चुप नहीं रहेंगे और जनता के सामने अपनी बात रखते रहेंगे.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने देश में गैस की स्थिति पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि देश की जरूरत के हिसाब से उत्पादन नहीं है और कई उद्योग गैस पर निर्भर हैं. मसूद ने कहा कि भारत में गैस की सप्लाई का बड़ा हिस्सा कतर से आता है, ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ते हैं तो इसका असर देश पर पड़ेगा. ईरान में जारी युद्ध की वजह से पूरे देश में गैस की किल्लत की खबरें हैं. हालांकि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुआ है. सरकार का कहना है कि गैस संकट जैसी स्थिति नहीं है और सप्लाई पूरी है.

उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ फैसलों के कारण देश मुश्किल स्थिति में आ गया है. उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय रिश्तों का असर देश की स्थिति पर पड़ रहा है.

पश्चिम बंगाल को लेकर भी उन्होंने बयान दिया और कहा कि वहां राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं. उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर के संभावित साथ आने की चर्चा का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि चाहे दफ्तर रहे या न रहे, वे जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |