Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः घर में कामवाली पर जेवर चोरी का आरोप, मुकदमा दर्ज


लखनऊ । आलमबाग आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में काम करने वाली महिला पर जेवर चोरी करने का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-एन निवासी रत्नेश शर्मा पुत्र नवरत्न कुमार शर्मा के अनुसार उनके घर में सेक्टर-एम प् रिक्शा कॉलोनी निवासी लक्ष्मी भारती पत्नी नरेश भारती पिछले करीब 11 माह से साफ-सफाई और बर्तन धोने का काम कर रही थी। आरोप है कि दिसंबर माह में उनकी माता के हाथ का करीब 7.5 ग्राम वजन का कंगन चोरी हो गया था, लेकिन उस समय किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी और बीते 28 फरवरी को उनकी छोटी बहन ससुराल जाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसके कान का सुई-धागा एक जोड़ी, दो जोड़ी कान के टॉप्स और एक अंगूठी समेत करीब 29 ग्राम के जेवर घर से गायब मिले  जिसकी काफी तलाश की गई लेकिन जेवर नहीं मिले। वही पीड़ित का कहना था जब घर में काम करने वाली लक्ष्मी भारती उस दिन काम पर नहीं आई। तो उन्होंने फोन किया तो उसने आरोपित महिला ने तबीयत खराब होने की बात कही और घर पर होने की जानकारी दी। बाद में पता चला कि वह घर के पीछे ही किसी अन्य मकान में काम कर रही थी। इस पर परिजनों को शक हुआ तो महिला मौके से भागने लगी। जिसकी सूचना उन्होंने कन्ट्रोल नम्बर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपित महिला ने पीड़ित की माता की चेन चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए उसे वापस करने की बात कही। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |