Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

खूब पसंद है अदरक वाली चाय, तो चाय बनाते समय कब डालनी चाहिए अदरक


सुहावने मौसम में अदरक वाली चाय पीने का मजा ही कुछ और है। कुछ लोगों को तो अदरक वाली चाय इतनी ज्यादा पसंद होती है कि सर्दी हो या फिर गर्मी, वो सभी मौसम में अदरक वाली चाय पीना पसंद करते हैं। अदरक वाली चाय गले के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन अगर आप अदरक वाली चाय के टेस्ट को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको ये जान लेना चाहिए कि चाय बनाते समय कब अदरक डालने से जिंजर टी ज्यादा अच्छी बन सकती है।

पहला स्टेप- सबसे पहले पैन में 2 कप पानी डालिए। अब आपको इस पानी को अच्छे से उबाल लेना है।

दूसरा स्टेप- अगले ही स्टेप में आपको अदरक एड करनी है। बॉइल्ड वॉटर में अदरक को कद्दूकस करके डाल दीजिए।

तीसरा स्टेप- इस पानी को हल्की आंच पर पकने दीजिए जिससे अदरक का टेस्ट पानी में अच्छी तरह से बस जाए।

चौथा स्टेप- आपको पानी को तब तक बॉइल होने देना है, जब तक पानी का कलर चेंज न हो जाए। इसके बाद चीनी और चाय पत्ती की बारी आएगी।

पांचवां स्टेप- थोड़ी देर तक इस मिश्रण को पकाएं जिससे चाय पत्ती का रंग आ जाए और चीनी अच्छी तरह से घुल जाए।

छठा स्टेप- आखिर में दूध की बारी आएगी। इस मिश्रण में दूध एड कर लीजिए और 1-2 मिनट तक चाय को उबालिए।

गैस बंद करके अब आप अदरक वाली चाय छान सकते हैं। अगर आप इस तरीके को फॉलो करके अदरक वाली चाय बनाएंगे, तो यकीन मानिए ये बहुत ही बढ़िया बनेगी। आप इस रेसिपी को फॉलो करके गर्मागर्म अदरक वाली चाय का लुत्फ उठाइए। चाय की हर एक चुस्की के बाद आपके मुंह से वाह निकलेगा। ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही अदरक वाली चाय का सेवन करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |