Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने होली पर्व के दृष्टिगत शहर के विभिन्न चैराहों का किया निरीक्षण


प्रतापगढ़। जिले में होली पर्व को लेकर प्रशासन ने शहर में सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रविवार को प्रतापगढ़ के प्रमुख बाजारों और चैराहों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में बढ़ती भीड़, ट्रैफिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह जगह बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी पर हो ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। डीएम ने व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत करते हुए उन्हें त्योहार के दौरान सहयोग और सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात करने और बाजारों में पैट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम एवं एसपी ने भंगवा चुंगी से शुरू होकर चैक घंटाघर, सराफा मार्केट, पंजाबी मार्केट और अन्य प्रमुख चैराहों का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक बिना किसी परेशानी के त्योहार की खरीदारी कर सकें और होली का पर्व उल्लास और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |