Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रामपुर: खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य शुभारंभ


रामपुर। क्रीड़ाधिकारी सन्तोष कुमार ने बतायाकि  खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशन मे जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, रामपुर के संयुक्त तत्वाधान में  जिला स्तरीय जूनियर बालकध्बालिकाओं की वालीबाल, कबड्डी एवं जूडो प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के श्री गौरव खड़ायत, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,  ने वालीबाल में सर्विस कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। 

संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों को अपनाने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है तथा जीवन में हार-जीत से सीखने की प्रेरणा मिलती है।

प्रतियोगिता में स्काई टच कॉन्वेंट स्कूल, ब्रह्मदत्त सरस्वती विद्या मंदिर, ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, युवक मंगल दल नौगवां, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय बाकर इंटर कॉलेज, आइडेंटिटी स्कूल, खेलो इंडिया सेंटर के प्रशिक्षु एवं स्थानीय खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

जूनियर बालक वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामपुर ने 3दृ2 सेट से युवक मंगल दल, नौगवां को हराकर विजेता का खिताब जीता।

जूनियर बालिका वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बमनपुरी स्टेडियम की टीम ने राजकीय बाकर इंटर कॉलेज, रामपुर को 3दृ0 सेट से पराजित कर विजेता बनी।

जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में राजकीय बाकर इंटर कॉलेज की टीम ने 14दृ11 अंकों से बमनपुरी स्टेडियम की टीम को हराकर जीत दर्ज की।

जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने पीवाईए क्लब की टीम को 19दृ06 अंकों से पराजित कर फाइनल मैच जीत लिया।

बालक वर्ग में प्रथम आयुष, द्वितीय हिमांशु खोलिया तथा तृतीय स्थान राजकुमार ने प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में प्रथम वर्षा, द्वितीय लवी तथा तृतीय स्थान माही ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को प्रभारी क्रीड़ाधिकारी सन्तोष कुमार एवं राष्ट्रीय वालीबाल गोल्ड मेडलिस्ट डॉ0 अनूप कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार वितरित किए गए।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुनील यादव, श्री सौरभ कुमार (खेलो इंडिया प्रशिक्षक), श्री कृष्ण कुमार, श्री अमरपाल यादव, श्री प्रभुदयाल, मानवेन्द्र एवं पंकज सैनी ने निभाई।

इस अवसर पर  प्रदीप कुमार गौतम (महासचिव, पैरालंपियन संघ), फरहत अली (हॉकी प्रशिक्षक), राहुल (अध्यक्ष, युवक मंगल दल), राशिद मियां सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |