रूद्रपुर । उत्तराखंड में चल रहे “अपराध मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली जसपुर पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने दो शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 मार्च 2026 को पतरामपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड कट जसपुर में संयुक्त चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शमशेर सिंह (निवासी ग्राम हाजिरो, थाना जसपुर) और सिमरनदीप सिंह (निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान शमशेर सिंह के पास से एक अवैध .32 बोर पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस तथा सिमरनदीप सिंह के पास से भी एक .32 बोर पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा उनके वाहन की जांच में 12 बोर की दो पंप एक्शन गन भी बरामद हुईं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (न्ज्ञ04ग्6583) को भी जब्त कर लिया है।
इस मामले में कोतवाली जसपुर में थ्प्त् संख्या 109ध्2026 के तहत धारा 3ध्25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
जसपुर पुलिस से उप निरीक्षक गोविंद सिंह मेहता, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल सुभाष चंद्र, जबकि एसटीएफ कुमाऊं टीम से उप निरीक्षक विनोद जोशी, हेड कांस्टेबल महेंद्र गिरी, किशोर कुमार, तथा कांस्टेबल वीरेंद्र चैहान और जितेंद्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।।
