Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम, जलकल परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया


लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ हॉल में सोमवार को नगर निगम जलकल परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर आयुक्त गौरव कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल उपस्थित रहीं। समारोह में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी तथा पार्षदगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत होली की पारंपरिक शुभकामनाओं के साथ हुई। इस अवसर पर नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ, नगर निगम आर.आर. कर्मचारी संघ, जलकल नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ तथा उत्तर प्रदेश नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ होली की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनन्द कुमार मिश्र, महामंत्री कैसर रजा तथा उत्तर प्रदेश स्थानीय कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने महापौर एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला और सभी ने होली के रंगों के माध्यम से आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया।समारोह में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें राम कुमार रावत, गोमती त्रिवेदी, शैलेंद्र तिवारी, राकेश तिवारी,अमरेंद्र दीक्षित,सुधाकर मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव,  पंकज अवस्थी, मनोज वर्मा, विवेक अवस्थी, राजेश सिंह, नितिन त्रिवेदी, सुनील यादव,मनोज मिश्रा,देवेंद्र यादव,सुरेश यादव, बी.पी. मिश्रा, कमल वाल्मीकि, सुनील धानुक,रमाशंकर साहू और सुशील बच्चा समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा कार्यक्रम में पार्षद गिरीश गुप्ता, अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’, आशीष हितैषी, मुकेश सिंह चैहान, राकेश मिश्रा, अरुण राय तथा पार्षद प्रतिनिधि राम कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। वहीं नगर निगम प्रशासन की ओर से अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पी.के. श्रीवास्तव, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा, कार्यालय अधीक्षक दिनेश वर्मा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी समारोह में शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम परिवार शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और ऐसे आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और ऊर्जा को बढ़ाते हैं।महापौर ने यह भी कहा कि अभी मैं, नगर निगम के विभिन्न संगठन, पार्षदगण और अन्य संस्थाएं अलग-अलग होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करते हैं, लेकिन अगले वर्ष से पूरे लखनऊ की होली एक साथ मनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से होली के अवसर पर एक विशाल आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे शहर के लोग शामिल होकर एकता और भाईचारे के रंग में रंगेंगे।समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |