Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गई लड़की


यूपी के देवरिया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों के बीच काफी समय से संबंध था, लेकिन जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज़ होकर युवती गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई और वहीं से शादी की मांग करने लगी।

घटना की जानकारी मिलने पर बघौचघाट पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि युवती अपनी जिद पर अड़ी रही और साफ तौर पर कहा कि जब तक लड़का मौके पर आकर शादी के लिए तैयार नहीं होगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। इसके बाद पुलिस ने युवक को खोजकर मौके पर बुलाया। युवक के पहुंचने के बाद युवती टॉवर से नीचे उतरने के लिए तैयार हुई।

नीचे उतरने के बाद भी युवती शादी की मांग पर अड़ी रही। पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रहा है। इस मामले पर पुलिस अभी बोलने से बच रही है। फिलहाल अभी तक दोनों पक्ष में कोई समझौता नहीं हो पाया है।

वहीं, मेरठ के मेरठ कॉलेज परिसर में एक मामूली विवाद ने एक खिलाड़ी की जमकर मारपीट की गई। कंधा टकराने की बात पर शुरू हुई कहासुनी के बाद राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी छात्र मुकुल धामा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक छात्रों ने बाहरी युवकों को बुलाकर उसे बेरहमी से पीटा और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |