Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: विधायक तिलक राज बेहड़ ने किया बंडिया भट्टादृपावर हाउस मार्ग का शुभारंभ! बेहड़ ने निर्माण हेतु छह महत्वपूर्ण सड़कों का किया चयन


रुद्रपुर । किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बंडिया भट्टा से पावर हाउस को जाने वाले संपर्क मार्ग का आज विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस सड़क का निर्माण उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (न्न्ैक्।) द्वारा लगभग 70 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण हॉट मिक्स तकनीक से किया जाएगा।

विधायक बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में निर्माण कार्य बंडिया फाटक मोड़ से लेकर पावर हाउस मोड़ तक किया जा रहा है तथा आगे इस सड़क को नमक फैक्ट्री डाम तक विस्तारित करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने यह भी कहा कि यह प्रथम सड़क है जिसका आज कार्य प्रारंभ कराया गया है। आगे क्षेत्र की छह महत्वपूर्ण सड़कों का चयन किया गया है, जिनका निर्माण भी कराया जाएगा। इनमें पनचक्की फार्म से गोलू मंदिर मार्ग, सिरौली कला से रेलवे फाटक तक दुपहरिया से पटेरी मार्ग,किच्छा सुनैरा (बंगाली कालोनी )वाला मार्ग,किच्छा के सिरौली कला से पन्तपुरा पटेरि अंजनिया मार्ग,पंजाबी सभा गुरुकुल स्कूल वाली सड़कें शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “यह सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है और लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। इसका निर्माण मेरी प्राथमिकताओं में शामिल था। इसके बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।” यह मार्ग नहर किनारे स्थित है, जो बंडिया भट्टा क्षेत्र से होते हुए पावर हाउस तक जाता है और लंबे समय से जर्जर स्थिति में होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर प्रयास किए गए, जिसके बाद यह कार्य शुरू हो सका।

इस अवसर पर सालेह सबात (प्रोजेक्ट मैनेजर, कार्यदायी संस्था तिरुपति सीमेंट), निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, पूर्व प्रधान रामबाबू, राजीव चैधरी, हरभजन सिंह गुर्जर, गुरचरण सिंह, महेंद्र सिंह, दिलीप बिष्ट, देवकीनंदन तारी, प्रदोष सलमानी, दानिश मलिक, बलविंदर धांजू, लियाकत अली, जीवन जोशी, सुनीता कश्यप सहित क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जाहिर की।

इस कार्यक्रम से पूर्व विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने कार्यालय में जन समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान ग्राम बखपुर निवासी रवि सिंह पुत्र मलकीत सिंह ने 30 मीटर सड़क निर्माण की मांग रखी। अन्य लोगों ने भी सड़क, पानी, बिजली सहित विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिन पर विधायक ने आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |