हाथरसः आबकारी टीम द्वारा थाना हाथरस जंक्शन अंतर्गत मेंदू , हाथरस जंक्शन कस्बा, कैलोरा, महो, आदि क्षेत्रों की विभिन्न देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकान का भी किया औचक निरीक्षण
March 12, 2026
हाथरस। जनपद हाथरस आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा थाना हाथरस जंक्शन अंतर्गत मेंदू , हाथरस जंक्शन कस्बा, कैलोरा, महो, आदि क्षेत्रों की विभिन्न देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकान का भी औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया तथा टेस्ट परचेसिंग एवं सीसीटीवी कैमरे का परीक्षण करते हुए अनुज्ञापियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर मय आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे।
