Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

असम में कांग्रेस को एक और झटका, प्रतीक बोरदोलोई ने मार्घेरिटा सीट से उम्मीदवारी लौटाई


असम में विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ चुकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों में लग गए हैं। बता दें कि असम में चुनाव इस बार मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। हालांकि, कांग्रेस को राज्य में एक के बाद लगातार झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के कई नेताओं ने चुनाव से पहले पार्टी को अलविदा कह दिया है। वहीं, अब असम की मार्घेरिटा विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रतीक बोरदोलोई ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस कर दी है। बता दें कि प्रतीक बोरदोलोई के पिता प्रद्युत बोरदोलोई ने भी हाल ही में भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, मार्घेरिटा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतीक बोरदोलोई ने अपने पिता प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र भी भेजा है। आपको बता दें कि इससे पहले प्रतीक बोरदोलोई के पिता और असम के नगांव सीट से लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बुधवार को वह BJP में शामिल हो गए थे।

प्रतीक बोरदोलोई ने मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे गए पत्र में कहा- "पार्टी के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी के साथ मैं मार्गेरिटा विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के अपने फैसले से अवगत कराना चाहता हूं। मेरे पिता के दूसरे राजनीतिक दल में शामिल होने के फैसले के बाद। मुझे लगता है कि मेरे लिए उम्मीदवार के रूप में बने रहना उचित नहीं होगा। हालांकि, मैं दोहराना चाहता हूं कि कांग्रेस के आदर्शों में मेरा विश्वास अटूट है। नेतृत्व जो भी उचित समझेगा, मैं पार्टी के लिए और मार्गेरिटा के विकास के लिए काम करना जारी रखूंगा।"

चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि असम में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में 126 सीटों पर वोटिंग होने जा रही है। वहीं, चुनाव के परिणाम 4 मई को जारी किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |