Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पणजी नगर निकाय चुनाव में BJP की 'सुनामी', 30 में से 27 वार्ड में हासिल की जीत


पणजी नगर निगम चुनाव में BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। BJP समर्थित पैनल ने कुल 30 में से 27 वार्ड में विजय पा ली है। विपक्ष के खाते में महज 3 वार्ड ही गए। पणजी के 30 वार्ड के लिए बीते 11 मार्च को शांतिपूर्वक तरीके वोटिंग हुई थी। मतदान में 69.07 फीसदी वोटर्स ने हिस्सा लिया था। आज (शुक्रवार को) श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में वोटों की गिनती की गई। यहां बैलेट पेपर से चुनाव हुआ था, जिसमें BJP ने बंपर जीत पाई है। यहां देखिए पूरे 30 वार्ड के विजेताओं की लिस्ट।

गौरतलब है कि पणजी नगर निकाय चुनाव को बीजेपी समर्थित गुट और विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन बीजेपी समर्थित गुट ने साफ कर दिया कि पणजी उनका गढ़ है। इस चुनाव में बीजेपी गठबंधन का नेतृत्व Atanasio 'Babush' Monserrate ने किया, जिन्होंने सभी 30 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे। वहीं, विपक्ष की तरफ से गोवा कांग्रेस समर्थकों और निर्दलीय कैंडिडेट्स का संयुक्त मोर्चा अमी पंजेकर था, जिसमें उत्पल पर्रिकर जैसे लीडर थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |