Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर! अपने 12 विधायकों को बेंगलुरु के रिसॉर्ट में शिफ्ट किया


राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। यही वजह है कि उसने अपने 12 विधायकों को बेंगलुरु के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है। ये सभी विधायक कल देर रात बेंगलुरु पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक, इन्हें बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट में रखा गया है, जहां किसी के भी जाने पर मनाही है। इन विधायकों को 16 मार्च को वोटिंग के दिन सीधे यहां से भुवनेश्वर ले जाने की तैयारी की गई है।

इस मामले में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, "मैंने किसी को नहीं बुलाया है। वो आए हैं, ऐसा मुझे बताया गया है। वहां के PCC प्रेसीडेंट ने मुझे फोन किया और बताया कि मैंने उनके लिए इंतजाम किया है। हो सकता है कि वो बेंगलुरु और मैसुरु घूमने जा रहे हैं, देखिए पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उसका पालन करना हमारा काम है। मैंने उन्हें सूचना दी है कि विधानसभा की कार्यवाही पूरी होने के बाद मैं उनसे मुलाकात करूंगा।"

राज्यसभा चुनाव 2026 का ऐलान हो चुका है, जिसके लिए सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। 10 राज्यों की राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है, इसके तहत राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च थी। नामांकन की जांच 6 मार्च को होनी थी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च थी।

बता दें कि राज्यसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। अपने विधायकों को रिजॉर्ट में भेजकर उसने ये संदेश दिया है कि वह चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस मामले की सियासी दुनिया में काफी चर्चा हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |