Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बजट सत्र के पहले दिन ही विरोध प्रदर्शन में उतर गए AAP विधायक


आज खीर सेरेमनी के साथ ही दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार का यह दूसरा बजट सत्र है और कल यानी 24 मार्च को मुख्यमंत्री अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश करेंगी मगर उससे पहले आज यानी 23 मार्च को ही AAP विधायक सड़क पर विरोध प्रदर्शन में उतर गए हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक यह विरोध अपने चार विधायकों के सस्पेंशन के रद्द नहीं होने के कारण कर रहे हैं। बजट सत्र के दौरान AAP के चार विधायकों के सस्पेंशन रद्द नहीं होने पर सभी विधायक इसके विरोध में प्रदर्शन पर उतर गए हैं।

आपको बता दें कि पिछले विधानसभा सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के चार विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया था। उन चारों विधायकों के नाम संजीव झा, कुलदीप कुमार, जरनैल सिंह और सोमदत्त हैं। आपको बता दें कि जनवरी में हुए विधानसभा सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में इन चारों विधायकों को निलंबित कर दिया गया था। उनका निलंबन अब भी जारी है, क्योंकि सदन का पिछला सत्र स्थगित नहीं किया गया था।

इस मामले में दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP विधायक आतिशी ने न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, 'विधानसभा के सत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका होती है। विपक्ष की भूमिका होती है सरकार को जनहित के मुद्दों के बारे में बताना लेकिन भाजपा ने पिछले 1 साल में विपक्ष की आवाज दबाने के अलावा कोई काम नहीं किया।' उन्होंने आगे कहा, 'जैसे ही विपक्ष के विधायक जनहित का कोई मुद्दा उठाते हैं, उन्हें सदन से उठाकर बाहर कर दिया जाता है। आम आदमी पार्टी के चार विधायकों को पूरे सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया। अब कहा जा रहा है कि उन्हें बजट सेशन में भी भागीदारी नहीं करने दी जाएगी। अगर विपक्ष के विधायकों को विधानसभा के अंदर ही नहीं घुसने दिया जाएगा, बोलने ही नहीं दिया जाएगा तो फिर विधानसभा का सत्र क्यों बुला रहे हैं।'




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |