Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पिता की आवाज बना कालर ने सेवानिवृत्त सूबेदार के बेटे से ठगे 75 हजार रूपये, केस दर्ज


लखनऊ । आलमबाग आशियाना थाना क्षेत्र मे रहने वाले एक सेवानिवृत सुबेदार के बेटे को निशाना बना साइबर जालसाजों ने क्यूआर भेज आनलाइन 75 हजार रूपये ठग हडप लिये। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित रतन खण्ड, शारदा नगर निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार राम कुमार सिंह ने बताया वह आईसीआईसीआई बैंक के खाताधारक हैं। बीते 3 जनवरी की शाम एक कॉलर ने उनके बेटे को फोन कर खुद को दिल्ली हाई कोर्ट का अधिवक्ता अनिल सिंह चैहान के रूप मे देते हुए कॉलर ने उनके बेटे से उनका अच्छा दोस्त और कोर्ट मे उनका केस देखने की बात कह होली के त्योहार का हवाला देते हुए कुछ पैसों की जरूरत बता यूपीआई पेमेंट के लिए एक बारकोड भेज 75 हजार रुपये तत्काल भेजने की बात कह आश्वासन दिया कि बाकी पैसे बाद में वह पिता राम कुमार सिंह से ले लिए जाएंगे। इसी दौरान एक अन्य साथी ने फोन पर पिता राम कुमार सिंह की आवाज की नकल करते हुए बेटे से पैसे ट्रांसफर करने को कहा। पिता की आवाज सुनकर बेटे को विश्वास हो गया और उसने कई बार में कुल 75 हजार रुपये उक्त बारकोड पर ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने  साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के साथ अपने बैंक अधिकारी को जानकारी दे खाता व डेबिट कार्ड ब्लॉक करा स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से  लिखित शिकायत की है।  पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर जांच कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |