तिलोई: रंग में भंग! दलित की पिटाई मामले में 7 लोगों पर मुकद्मा
March 06, 2026
तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र होली के दिन,दो बड़ी घटनाओं से चर्चित रहा।पहली किशोरी के साथ दुष्कर्म दूसरी दलित के साथ मार-पीट। उक्त दोनों घटनाओं में आरोपितों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।गांव विराज पोस्ट कमई निवासी बनवारी लाल पुत्र रतीपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह घर पर सपरिवार होली का त्योहार मना रहा था।इस दौरान गांव के इन्द्रमणि त्रिपाठी,चन्द्रमणि त्रिपाठी,अमन सिंह,कुश कुमार,आशू सिंह, विवेक सिंह, रौनक सिंह ने आकर लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।बीच बचाव करने आए परिवारीजन रामप्रकाश,राजू, शिवकुमार और दो महिलाओं को भी आरोपियों ने मारा-पीटा।इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
.jpg)