Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आयोजित हुई ग्राम चौपाल, 10 शिकायतें प्राप्त


अमेठी। उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया द्वारा आज ग्राम पंचायत बेचुगढ़ में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। चैपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्राम चैपाल के दौरान उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम चैपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को गांव स्तर पर ही सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। चैपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |