Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

एक बार फिर पीछे हट गए ट्रंप! ईरान पर अब 6 अप्रैल तक नहीं करेंगे हमला


अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिकी फोर्सेस अगले दस दिनों तक ईरान के एनर्जी प्लांट पर हमला नहीं करेंगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह बात कही है। अपनी पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, "ईरानी सरकार के अनुरोध के अनुसार मैं एनर्जी प्लांट को नष्ट करने का समय 10 दिन के लिए सोमवार, 6 अप्रैल, 2026 को रात 8 बजे, ईस्टर्न टाइम तक रोक रहा हूं।"

बता दें कि ट्रंप ने पहले सोशल मीडिया पोस्ट पर ये ऐलान किया और उसके बाद कहा कि ईरान ने और समय मांगा है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक ट्रंप ने अपनी एनर्जी प्लांट स्ट्राइक पर लगी रोक को 6 अप्रैल तक बढ़ा दिया है और कहा है कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ईरानी सरकार के अनुरोध पर मैं ऊर्जा ठिकानों को तबाह करने की कार्रवाई को 10 दिनों के लिए रोक रहा हूं, जो सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को रात 8 बजे तक जारी रहेगा।

इस बीच ट्रंप ने एक और बड़ा खुलासा किया है। ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिका को कीमती तोहफा भेजा है। ईरान ने होर्मुज से 10 टैंकर पार करने की इजाज़त दे दी है। वहां से 8 टैंकर रवाना हो चुके हैं और ईरान 2 टैंक और भेजेगा। ट्रंप ने बताया कि इन टैंकर्स पर पाकिस्तानी झंडे लगे हैं और वो जल्द ही उनके पास पहुंच जाएंगी। बता दें कि अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर संयुक्त रूप से हमला किया गया था। इस युद्ध का आज 28वां दिन हैं। ऐसे में एक तरफ जहां अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के दावे किये जा रहे हैं वहीं अभी भी हमले रुक नहीं रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |