Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नेपाल के 47वें और सबसे युवा प्रधानमंत्री बने बालेन शाह


बालेन शाह ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसके साथ ही वो इस हिमालयी देश में शीर्ष कार्यकारी पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के निर्वाचित नेता बन गए हैं। इससे पहले राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक सूचना के अनुसार, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 76 (1) के तहत राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के संसदीय दल के नेता बालेन को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। 35 वर्षीय रैपर से राजनेता बने बालेन मधेश क्षेत्र से आने वाले पहले प्रधानमंत्री भी बन गए हैं।

नेपाल ने पिछले साल हुए Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए आम चुनाव हुए थे। इस चुनाव में उनकी पार्टी RSP ने प्रचंड जीत हासिल की है। RSP, जिसने बालेन को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था, ने प्रतिनिधि सभा (HoR) की कुल 275 सीटों में से 182 सीटें जीतकर भारी सफलता हासिल की है। ​​प्रतिनिधि सभा (HoR) के 275 सदस्यों में से 165 सदस्य प्रत्यक्ष मतदान द्वारा और 110 सदस्य आनुपातिक मतदान प्रणाली द्वारा चुने जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालेन शाह को नेपाल के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के आपसी फायदे के लिए भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर एक संदेश में कहा, "नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर श्री बालेन शाह को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में जताए गए भरोसे को दर्शाती है। मैं हमारे दोनों देशों की जनता के आपसी फायदे के लिए भारत-नेपाल की दोस्ती और सहयोग को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।"

काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन ने झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भारी अंतर से हराया है। बालेन शाह का जन्म 27 अप्रैल 1990 में नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुआ था। बालेन ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है लेकिन रैप में गहरी दिलचस्पी होने के चलते वह रैपर बन गए। उन्होंने अपने गानों के जरिए समाज में अलग पहचान बनाई। बालेन शाह ने सक्रिय राजनीति में अपनी शुरुआत साल 2022 में काठमांडू के मेयर पद का चुनाव लड़ने से की थी। वो किसी सियासी पार्टी से नहीं, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे थे। बालेन शाह को मेयर पद के लिए हुए चुनाव में बंपर जीत मिली थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |