Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

एयरलाइंस को सख्त निर्देश! हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज


हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र की मोदी सरकार ने एयरलाइंस पर शिकंजा कसते हुए कई अहम निर्देश जारी किए हैं. अब यात्रियों को सीट चुनने के नाम पर मनमाना पैसा नहीं देना होगा. मोदी सरकार ने इस पर लगाम लगा दी है. सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि अब हर फ्लाइट में कम से कम 60 फीसदी सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रियों को देनी होंगी.

केंद्र सरकार के नए नियमों के मुताबिक अगर आप परिवार के साथ या दोस्तों के साथ एक ही बुकिंग पर सफर कर रहे हैं तो संबंधित एयरलाइन को अब यह सुनिश्चित करना होगा कि फ्लाइट में आप सब साथ बैठें. इसके अलावा एयरलाइन को ये भी कोशिश करनी होगी कि अगल-बगल की सीटें ही मिलें.

यात्रियों की सीटों के अलावा एयरलाइंस को अब स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट (वाद्य यंत्र) ले जाने पर साफ और पारदर्शी नीतियां बनानी होगी. इसके साथ ही यात्रियों के पालतू जानवर को साथ लेकर चलने के नियम भी स्पष्ट रूप से बताने होंगे.

केंद्र सरकार के नए नियमों के मुताबिक अब अगर फ्लाइट लेट हो, कैंसिल हो या एयरलाइंस की तरफ से boarding से रोका जाए इन सभी मामलों में अब एयरलाइंस कंपनियों को यात्री अधिकारों का सख्ती से पालन करना होगा. इन सबके अलावा एयरलाइन्स को अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर हर जगह यात्रियों के हक साफ-साफ लिखने होंगे.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नए नियमों के मुताबिक अब यात्रियों को उनके अधिकारों की जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में भी दी जाएगी, ताकि हर तबके का यात्री अपने हकों को और एयरलाइंस के नियमों को ठीक से समझ सके.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |