Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

राजस्थान समेत 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, अमरावती में 40.8 डिग्री तक पहुंचा तापमान


देश के कई राज्यों में तापमान बढ़ने से अब गर्मी का असर दिखने लगा है। उत्तरी और मध्य भारत के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम नॉर्मल से ज़्यादा गर्म है। देश के ज्यादातर राज्यों में आसमान साफ़ रहने और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की कमी के कारण मार्च महीने में बारिश की उम्मीद बहुत कम है। इसकी वजह से उत्तर और पश्चिमी भारत में पारा तेज़ी से बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने IMD ने 7-10 मार्च के लिए हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के लिए हीटवेव (लू) की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि 10 और 11 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव की संभावना है। 9 मार्च को कोंकण में, 9 और 10 मार्च को गुजरात के तटीय इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। 7 और 8 मार्च को दक्षिण और मध्य तटीय आंध्र प्रदेश और आस-पास के रायलसीमा व उत्तरी तमिलनाडु के जिलों में कई जगहों पर हीट वेव की स्थिति भी हो सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र के कई इलाकों में गर्मी बढ़ सकती है।

गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति पिछले कई दिनों से देखी जा रही है। राजस्थान के जैसलमेर और जोधपुर जैसे रेगिस्तानी ज़िलों में वीकेंड में तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 37-41°C के बीच रहा। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस अमरावती (महाराष्ट्र) में दर्ज किया गया।

हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 3-7 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, गुजरात, कोंकण और गोवा में नॉर्मल से 2-5°C ज़्यादा तापमान दर्ज किया गया। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम मिनिमम टेम्परेचर 10.9°C फतेहपुर (राजस्थान) में देखा गया।

दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ़ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमा 34°C से 36°C और मिनिमम टेम्परेचर16°C से 18°C ​​के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान कई जगहों पर नॉर्मल से काफ़ी ज़्यादा (3.1°C से 5.0°C) रहेगा। दोपहर के समय 16 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |