Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-4 में हाउस टैक्स के बड़े बकाएदारों के भवन सील! नगर आयुक्त के निर्देश पर उर्दू टीचिंग एंड रिसर्च सेंटर, ट्रांसमिशन भवन और यूपीएसआईडीसी का भवन सील


लखनऊ। नगर निगम द्वारा गृहकर वसूली को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार और अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर जोन-4 में हाउस टैक्स के बड़े बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जोनल अधिकारी जोन-4 शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने तीन बड़े बकाएदार संस्थानों के भवनों को सील कर दिया।नगर निगम की टीम ने उर्दू टीचिंग एंड रिसर्च सेंटर, ट्रांसमिशन भवन तथा यूपीएसआईडीसी (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम) के भवन को गृहकर का भारी बकाया होने के कारण सील करने की कार्रवाई की। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इन संस्थानों पर लंबे समय से गृहकर का बकाया चल रहा था और कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कर जमा नहीं किया गया, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्दू टीचिंग एंड रिसर्च सेंटर पर कुल 1 करोड़ 23 लाख 93 हजार 473.92 रुपये का गृहकर बकाया है। इसके अलावा ट्रांसमिशन भवन पर 22 लाख 22 हजार 501 रुपये का गृहकर बकाया है। वहीं यूपीएसआईडीसी के भवन पर 52 लाख 735.41 रुपये का गृहकर बकाया पाया गया है। लगातार नोटिस जारी करने और कर जमा करने के लिए समय दिए जाने के बाद भी भुगतान नहीं होने पर इन भवनों को सील करने की कार्रवाई की गई।इस अभियान में टैक्स सुपरिटेंडेंट बनारसी दास और राजस्व निरीक्षक (आरआई) अजय वर्मा ने टीम के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया और पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न कराया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए भवनों को सील कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |