लखनऊ/लखीमपुर खीरी। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में जन्म मृत्यु पंजीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त डिलीवरी प्वाइंट पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता ने की। इस दौरान कार्यक्रम के नोडल अधिकारीध्एसीएमओ डॉ एसपी मिश्रा सहित एसीएमओ डॉ आरएम गुप्ता मौजूद रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि प्रसव के बाद मरीज को 48 घंटे से पहले डिस्चार्ज नहीं करना है, यह महत्वपूर्ण घंटे होते हैं और इस दौरान आपको मरीज के साथ उनके तीमारदारों को मरीज की उचित देखभाल के साथ-साथ बच्चों की देखभाल, (ब्रेस्टफीडिंग) स्तनपान कराने का सही तरीका, बच्चों के 6 माह के बाद के आहार की जानकारी, बच्चों में अंतर के लाभ, नसबंदी का लाभ, उन दिनों में मरीज की हाइजीन संबंधी समस्याओं और अति आवश्यक रूप से बताएं। साथ ही इसी समय काल में जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देना सुनिश्चित करें। इस दौरान टीकाकरण संबंधी की जानकारी भी दी गई।
फैमिली प्लैनिंग के जरिए मिलने वाले लाभ के लिए एक जानकारी चश्पा करें, जिसमें मरीज अपने साथ क्या-क्या ले कर केंद्र पर आए, इसका उल्लेख करें। इनमें आधार कार्ड, आभा आईडी, बैंक पासबुक, आधार लिंक मोबाइल नंबर व उपलब्ध होने पर आयुष्मान कार्ड को लाने की जानकारी दें। जन्म और मृत्यु दोनों की दशा में पंजीकरण व पोर्टल पर एंट्री अवश्य करें।
