Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

इजरायल के हमले के डर से लेबनान में मची भगदड़, 31 मौतों के बाद सड़कों पर लगा महाजाम


ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग का आज तीसरा दिन है। इस जंग की लपटें पूरे मिडिल ईस्ट में फैल चुकी है। अमेरिकी और इजरायली विमानों ने ईरान में तेहरान समेत कई शहरों में भीषण तबाही मचाई है तो वहीं, ईरान ने भी इजरायल समेत कई देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जोरदार हमला बोला है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत से कई देशों में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस जंग में लेबनान स्थित आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह की भी एंट्री हो गई है। हिज्बुल्लाह ने इजरायल के ठिकानों पर रॉकेट दागे जिसके बाद इजरायल ने लेबनान में भीषण हमले किए हैं और 31 लोगों की मौत हो गई है।

हिज्बुल्लाह के हमले के बाद इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण पलटवार किया है और जोरदार बमबारी की है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इजरायल के हमले में लेबनान में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल ने अब लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ हमले तेज करने का फैसला किया है। इसके लिए इजरायल ने लेबनान के 50 गांव खाली करने को कहा है। इजरायल के इस ऐलान के बाद लेबनान की सड़कों पर भगदड़ मच गई है

इजरायल ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ आक्रामक अभियान की घोषणा की है। इजरायली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ, एयाल जमीर ने हिजबुल्लाह की ओर से इजरायल पर रॉकेट दागे जाने के बाद एक बैठक में यह घोषणा की है। उन्होंने कहा- "हमने हिजबुल्लाह के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है।" बता दें कि ये घोषणा ऐसे समय में की गई है जब लेबनान के अधिकारियों ने बताया है कि इजरायल के हवाई हमलों में अब तक कम से कम 31 लोग मारे गए हैं और 149 अन्य घायल हुए हैं।

इजरायली सेना ने जानकारी दी है कि लेबनान पर हमला कई दिनों तक चलेगा। इजरायल के चीफ ऑफ स्टाफ ने जानकारी दी है कि हिज्बुल्लाह के खिलाफ एक "आक्रामक अभियान" शुरू किया है जो संभवतः कई दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा- हमने हिज़्बुल्लाह के खिलाफ एक आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है। हम अब सिर्फ रक्षात्मक स्थिति में नहीं हैं, बल्कि आक्रामक रुख अपना रहे हैं। हमें कई दिनों तक चलने वाली लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। हमें मजबूत रक्षात्मक तत्परता और लगातार, चरणबद्ध तरीके से, आक्रामक तैयारी की जरूरत है।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |