तिलोई: खड़े ट्रक से टकराईं बाइकें , 3 की मौत, 4 गंभीर
March 09, 2026
तिलोई/अमेठी! थाना फुरसतगंज क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली सुल्तानपुर नेशनल हाइवे पर निगोहां के पास दो मोटरसाइकिलें सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिसमे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार को गंभीर चोटे आई हैं।ओदारी गांव निवासी सत्यनारायण के मुताबिक उनके रिश्तेदार अतुल अपनी पत्नी रानी और बेटी दिशा के साथ बाइक से संदीराम गांव जा रहे थे।और दूसरी बाइक पर हीरालाल अपनी बेटी पल्लवी और रिश्तेदार शिवानी तथा माही के साथ थे।निगोहां के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में दोनों बाइक सवार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइको पर बैठे सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को फौरी उपचार हेतु सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया।जहां जायस थानाक्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर निवासी अतुल(36 वर्ष),उनकी बेटी दिशा(6 वर्ष)और फरीदपुर परवर निवासी हीरालाल की मौत हो गई।वहीं गंभीर रूप से घायल रानी, पल्लवी, शिवानी तथा माही को फुरसतगंज सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया। फुरसतगंज पुलिस ने बाइक व ट्रक को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है।
