Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे पलटी डबल डेकर बस; 2 लोगों की मौत


दिल्ली के करोल बाग में बीते मंगलवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां एक यात्री डबल डेकर बस के पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 अन्य लोग जख्मी हो गए। यह हादसा झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास हुआ है। यहां यात्रियों से भरी ये डबल डेकर बस अचानक पलट गई, जिसकी चपेट में आने से 2 लोगों की जान चली गई। ये बस मेट्रो लाइन के नीचे पलटी है। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्री बुरी तरह घायल हो गए।

फिर घटना की खबर पाकर मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा किया गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज जारी है। घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

दिल्ली में इस डबल डेकर बस के पलटने की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। तेज स्पीड से चलती बस जब करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे पहुंची तो अचानक बेकाबू होकर पलट गई। इस दौरान, बस में सवार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को मॉर्चरी में भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को उनके परिजनों को भेजा जाएगा। हम सड़क पर वाहन चलाने वालों से सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील करते हैं। तय रफ्तार सीमा से तेज वाहन चलाने से हादसा हो सकता है, इसलिए वाहन को बहुत स्पीड में ना चलाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |