Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बैन के बावजूद पाकिस्तान में लीक हो गई 'धुरंधर 2'


आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च को रखे गए थे. फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की है. वहीं 'धुरंधर 2' की सक्सेस के जश्न के बीच एक हैरान कर देने वाली खबर आई है. दरअसल फिल्म के ऑफिशियली रिलीज़ होने के तुरंत बाद ही, इसका पायरेटेड वर्जन पाकिस्तान में अवेलेबल हो गया हैं

बता दें कि एक्स पर कुछ अकाउंट्स पर पाकिस्तान में फिल्म देखे जाने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. 'धुरंधर' पर रिसर्च कंसल्टेंट के तौर काम करने वाले एक पत्रकार आदित्य राज कौल ने एक पाकिस्तानी पत्रकार की पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा है, "दुख की बात है कि 'धुरंधर – द रिवेंज' का पायरेटेड वर्जन आज ही पाकिस्तान पहुंच गया है." उन्होंने यह भी कहा, “नीचे एक पाकिस्तानी पत्रकार हैं जो इसी बात की पुष्टि कर रहे हैं और अपनी होम स्क्रीन पर इस फ़िल्म को एंजॉय कर रहे हैं. पाकिस्तानी लोग भारतीय सिनेमा के बिना नहीं रह सकते, भले ही वह पाकिस्तानी आतंकवाद को कुचलने के बारे में ही क्यों न हो!”

पायरेसी की खबर आने से पहले, दुनिया भर के कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिल्म के वीडियो क्लिप और तस्वीरें भी शेयर की गई थीं. वहीं आदित्य धर ने फैंस से गुज़ारिश की थी कि वे ऑनलाइन स्पॉइलर लीक न करें. अपने मैसेज में, डायरेक्टर ने 'धुरंधर' को सिर्फ़ एक फिल्म से कहीं ज़्यादा बताया था.

उन्होंने इसे एक ऐसा साझा अनुभव कहा, जो "हमारा" होने से शुरू होकर दर्शकों का और आखिरकार पूरी दुनिया का हो गया. उन्होंने दर्शकों से यह भी दिली अपील की कि वे स्पॉइलर से बचकर थिएटर में इसे एक्सपीरियंस करें और इस बात पर ज़ोर दिया कि फिल्म के ट्विस्ट और भावनाओं को सिनेमाघरों में खुद देखना कितना ज़रूरी है. डायरेक्टर ने दर्शकों से यह भी कहा कि जब तक फिल्म के क्रेडिट्स (नामों की लिस्ट) खत्म न हो जाएं, तब तक वे अपनी सीटों से न उठें, शायद वे 'धुरंधर 3' की ओर इशारा कर रहे थे.

इस बीच, 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में तांडव कर रही है और फैंस स्टार कास्ट की एक्टिंग, बैकग्राउंड स्कोर और डायरेक्शन की खूब तारीफ़ कर रहे हैं. इसी के साथ फिल् मने ओपनिंग डे पर 145.55 करोड़ कमाकर इतिहास रच दिया है. ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |