Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

'धुरंधर 2' ने पेड प्रीव्यू से ही मचा दिया तहलका, धमाकेदार हुई कमाई


दिसंबर 2025 में रणवीर सिंह की फ़िल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, तब से फैंस इसके सीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार, 18 मार्च 2026 को, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू शो के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी और दर्शकों को एक बार फिर एक्शन, ड्रामा और भरपूर एंटरटेनमेंट की डोज मिली. दिलचस्प बात यह है कि इसने सिर्फ़ प्रीव्यू शो से ही अपने पहले पार्ट से भी ज़्यादा धूम मचा दी. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने अपने प्रीमियर शो से कितनी कमाई की है?

देरी, पोस्टपोनमेंट और कुछ कैंसलेशन के बाद, बुधवार शाम को पूरे भारत में 'धुरंधर: द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू शुरू हुए थे. और रणवीर सिंह की इस फिल्म ने प्रीमियर शो से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. इस फिल्म ने किसी भी भारतीय फिल्म के पेड प्रीव्यू के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, और बॉलीवुड के रिकॉर्ड को भी 340% के भारी अंतर से पीछे छोड़ दिया है. फिल्म के ज़बरदस्त बज़ को देखते हुए, धुरंधर 2 के लिए किसी भी भारतीय फिल्म के मुकाबले अब तक की सबसे बड़ी पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग रखी गई थी; अकेले भारत में ही 6,000 स्क्रीन्स पर इसके 9,000 शो दिखाए गए.

इतनी बड़े पैमाने पर रिलीज़ होने और टिकटों की कीमतें बहुत ज़्यादा होने के बावजूद (औसत टिकट की कीमत 400रुपये से भी ज़्यादा थी), फिल्म की मांग बहुत ज़्यादा थी और इसके शो कई दिन पहले ही हाउसफुल हो गए थे

‘धुरंधर 2’ ने किसी भी भारतीय फ़िल्म के प्रीमियर कलेक्शन का एक नया ऑल-टाइम रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की, ​​भारत में पेड प्रीव्यू से हुई 44 करोड़ की नेट कमाई, 2024 में 'स्त्री 2' द्वारा बनाए गए पिछले बॉलीवुड रिकॉर्ड (10 करोड़) से तीन गुना ज़्यादा है. इसके साथ ही, पूरे भारत का रिकॉर्ड भी टूट गया, और पवन कल्याण की फ़िल्म 'ओजी' (25 करोड़) दूसरे स्थान पर खिसक गई. इस रिकॉर्ड-तोड़ प्रीमियर ने अब फ़िल्म की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं.

रणवीर सिंह के अलावा, 'धुरंधर 2' में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अपने किरदारों में कमबैक किया है. यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को फुल फ्लैज्ड दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. 'धुरंधर' के पहले भाग ने दुनिया भर में 1300 करोड़ की कमाई की थी, और दिसंबर में रिलीज़ होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |