रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान! 26 और 27 मार्च को छुट्टी
March 25, 2026
रामनवमी पर योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है और जनभावना के सम्मान में 26 मार्च के साथ ही 27 मार्च को भी अवकाश घोषित किया है। इस तरह से अब रामनवमी की छुट्टी दो दिनों की रहेगी। यानी अब 26 के साथ अब 27 मार्च को भी प्रदेश में भी अवकाश रहेगा। मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार ने ये निर्णय लिया है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनभावना के सम्मान में 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी रामनवमी की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि रामनवमी इस बार 27 मार्च को पड़ रही है और उसी दिन राज्य के कई शहरों और क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। पहले योगी सरकार ने 26 मार्च यानी गुरुवार को छुट्टी घोषित थी, लेकिन अब इसके साथ-साथ 27 मार्च यानी शुक्रवार को भी अवकाश का ऐलान कर दिया है।
कोर्ट में भी रामनवमी का अवकाश पहले 26 मार्च को घोषित था, लेकिन अब हाईकोर्ट ने भी इस छुट्टी को 27 मार्च से बदल दिया है। 26 मार्च को अदालतों में सामान्य कार्य जारी रहेगा और हाईकोर्ट के अनुसार सभी न्यायालयों में 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर अवकाश रहेगा।
